PM Kisan 22th Kist Paisa Jari: देश के करोड़ों किसानों के लिए पीएम किसान सम्मान निधि योजना किसी सहारे से कम नहीं है। हाल ही में 19 नवंबर 2025 को सरकार ने 21वीं किस्त की राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में ट्रांसफर की थी, जिससे लगभग 9 करोड़ किसानों को आर्थिक राहत मिली। अब सभी किसानों की नजर 22वीं किस्त पर टिकी हुई है।
हर साल तीन बार मिलने वाली ₹2000 की सहायता किसानों के खेती-किसानी के खर्चों में काफी मदद करती है। 21वीं किस्त जारी होने के बाद अब 22वीं किस्त की राशि जारी होने की तैयारी शुरू हो चुकी है। मीडिया रिपोर्ट्स और विभागीय संकेतों के अनुसार, अगली किस्त भी तय समय के अनुसार भेजी जाएगी।
ऐसे में जरूरी है कि किसान भाई अपनी सभी जानकारियां अपडेट रखें, ताकि राशि बिना किसी रुकावट के खाते में पहुंच सके। इस लेख में हम 22वीं किस्त की संभावित तिथि, पात्रता, स्टेटस चेक करने की प्रक्रिया और जरूरी दिशा-निर्देश सरल भाषा में बता रहे हैं।
22वीं किस्त के ₹2000 किसानों को आज से मिलना शुरू
पीएम किसान योजना के तहत 22वीं किस्त की ₹2000 राशि किसानों के खातों में ट्रांसफर की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। सरकार यह पैसा डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से भेजती है, जिससे रकम सीधे बैंक खाते में पहुंचती है। जानकारी के अनुसार फरवरी 2026 के अंत तक सभी पात्र किसानों को यह किस्त मिल सकती है।
हालांकि सरकार की ओर से आधिकारिक तारीख का ऐलान अलग से किया जाता है, लेकिन पिछली किस्तों के पैटर्न को देखें तो फरवरी माह में भुगतान की संभावना अधिक रहती है। जिन किसानों ने ई-केवाईसी और आधार लिंकिंग पूरी कर ली है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर राशि भेजी जा रही है। यदि आपने 21वीं किस्त प्राप्त की है और आपकी जानकारी सही है, तो 22वीं किस्त भी समय पर मिलने की पूरी संभावना है।
PM Kisan 22th Kist के लिए पात्रता
- इस योजना का लाभ केवल उन्हीं किसानों को मिलता है जो भारत के स्थायी नागरिक हैं और जिनके नाम पर कृषि योग्य भूमि दर्ज है। जमीन का रिकॉर्ड राज्य सरकार के पोर्टल पर सही तरीके से अपडेट होना चाहिए, तभी लाभ सुनिश्चित होता है।
- परिवार का कोई सदस्य यदि केंद्र या राज्य सरकार की नौकरी में कार्यरत है या किसी संवैधानिक पद पर है, तो उस परिवार को योजना का लाभ नहीं दिया जाता है। यह योजना छोटे और मध्यम किसानों के लिए बनाई गई है।
- जिन परिवारों ने आयकर रिटर्न दाखिल किया है या जिनकी आय तय मानकों से अधिक है, वे इस योजना के दायरे में नहीं आते।
- आवेदक किसान का बैंक खाता सक्रिय होना चाहिए और उसमें DBT सुविधा चालू रहनी चाहिए। आधार कार्ड और बैंक खाते की जानकारी आपस में मेल खाना जरूरी है, अन्यथा भुगतान अटक सकता है।
- ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी करना अनिवार्य है। जिन किसानों ने अभी तक ई-केवाईसी नहीं कराया है, उनकी अगली किस्त रोकी जा सकती है। इसलिए समय रहते आधार आधारित सत्यापन पूरा करना जरूरी है।
Also Read :- 22वीं क़िस्त के ₹2000 किसानों के खाते में इस दिन भेजी जाएगी, फाइनल तिथि जारी
PM Kisan 22th Kist Status Check कैसे करें?
22वीं किस्त का स्टेटस घर बैठे मोबाइल या कंप्यूटर से आसानी से देखा जा सकता है। सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाना है। होमपेज पर “Beneficiary Status” या “Know Your Status” विकल्प दिखाई देगा, उस पर क्लिक करना है। इसके बाद रजिस्ट्रेशन नंबर या आधार नंबर दर्ज करना है। कैप्चा कोड भरना है और आगे बढ़ने का विकल्प चुनना है।
यदि रजिस्ट्रेशन नंबर याद नहीं है तो “Know Your Registration Number” सेक्शन में जाकर मोबाइल नंबर की मदद से जानकारी प्राप्त करना है। ओटीपी सत्यापन पूरा करने के बाद स्क्रीन पर आपकी किस्त से जुड़ी पूरी जानकारी दिखने लगेगी। यहां यह देखना है कि 22वीं किस्त भेजी गई है या प्रक्रिया में है। इस तरह किसान बिना किसी दफ्तर के चक्कर लगाए खुद ही अपने भुगतान की स्थिति जांच सकता है।
22वीं किस्त नहीं आया तो क्या करें?
अगर 22वीं किस्त अभी तक खाते में नहीं पहुंची है तो घबराने की जरूरत नहीं है। सबसे पहले यह जांचना है कि आपका ई-केवाईसी पूरा है या नहीं। यदि आधार और बैंक खाते में नाम अलग-अलग है तो उसे तुरंत सही करवाना है। बैंक में जाकर DBT और आधार लिंकिंग की स्थिति कन्फर्म करना है। जमीन से जुड़ी जानकारी में गलती होने पर अपने लेखपाल या संबंधित अधिकारी से संपर्क करना है। कई बार तकनीकी कारणों से भी भुगतान में देरी हो जाती है।
ऐसी स्थिति में आप हेल्पलाइन नंबर 155261 या 1800-11-5526 पर संपर्क कर सकते हैं। अतिरिक्त सहायता के लिए 011-23381092 पर कॉल करना है या pmkisan-ict@gov.in पर ईमेल करना है। किसान कॉल सेंटर 1800-180-1551 पर भी जानकारी ली जा सकती है। सभी विवरण सही होने पर आपकी राशि जल्द ही खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी।