PM Kisan Yojana Beneficiary List: देश के करोड़ों छोटे और सीमांत किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना आर्थिक सहारा बन चुकी है। इस योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल ₹6000 की सहायता तीन बराबर किस्तों में सीधे बैंक खाते में DBT के माध्यम से दी जाती है। हाल ही में 21वीं किस्त 19 नवंबर 2025 को किसानों के खातों में ट्रांसफर कर दी गई है।
अब किसानों को 22वीं किस्त का इंतजार है, जो वर्ष 2026 की पहली किश्त के रूप में जारी की जाएगी। सरकार ने स्पष्ट किया है कि केवल उन्हीं किसानों को अगली किस्त का लाभ मिलेगा जिनका e-KYC पूरा, बैंक खाता आधार से लिंक और दस्तावेज सही पाए गए हैं। इसलिए नई Beneficiary List चेक करना बेहद जरूरी है, ताकि समय पर ₹2000 की राशि प्राप्त हो सके।
पीएम किसान योजना की नई लिस्ट जारी
सरकार हर किस्त से पहले पीएम किसान योजना की नई लिस्ट को अपडेट करती है ताकि केवल योग्य किसानों को ही राशि मिले। 21वीं किस्त जारी होने के बाद अब 22वीं किस्त के लिए सूची तैयार की जा रही है। इस नई सूची में उन्हीं किसानों के नाम शामिल किए जा रहे हैं जिनकी जमीन का रिकॉर्ड सत्यापित है और जिन्होंने e-KYC प्रक्रिया पूरी कर ली है।
अगर किसी किसान का नाम सूची में नहीं है तो घबराने की जरूरत नहीं है। वे अपने दस्तावेज अपडेट करवाकर अगली अपडेटेड सूची में नाम जुड़वा सकते हैं। यह सूची इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि ₹2000 की राशि इसी आधार पर भेजी जाती है। जिन किसानों का नाम दर्ज है, उन्हें अगली किस्त का लाभ सीधे खाते में मिलेगा।
PM Kisan Yojana Beneficiary List Overview
| आर्टिकल का नाम | PM Kisan Yojana Beneficiary List 2026 |
| योजना | पीएम किसान सम्मान निधि योजना |
| प्रति वर्ष सहायता | ₹6000 |
| प्रति किस्त राशि | ₹2000 |
| हाल ही में जारी किस्त | 21वीं किस्त |
| अगली किस्त | 22वीं किस्त (2026) |
| भुगतान माध्यम | DBT |
| आधिकारिक वेबसाइट | pmkisan.gov.in |
PM Kisan Yojana 22th Installment Date
21वीं किस्त 19 नवंबर 2025 को देशभर के लगभग 9 करोड़ किसानों के खातों में ट्रांसफर की गई थी। अब 22वीं किस्त वर्ष 2026 की शुरुआत में जारी की जाएगी। पिछले वर्षों के पैटर्न को देखते हुए यह किस्त फरवरी महीने में जारी होने की संभावना है। हालांकि अंतिम तिथि की घोषणा आधिकारिक पोर्टल पर की जाएगी।
सरकार की कोशिश है कि सभी पात्र किसानों को समय पर राशि मिले। इसलिए किसानों को सलाह दी गई है कि वे अपना बैंक खाता, आधार लिंकिंग और e-KYC स्थिति की जांच समय-समय पर करते रहें। सही जानकारी होने पर ही ₹2000 की अगली किस्त बिना रुकावट खाते में पहुंचेगी।
PM Kisan Yojana के लिए पात्रता
- आवेदक भारत का स्थायी निवासी किसान होना चाहिए और उसके नाम पर कृषि योग्य भूमि दर्ज होनी चाहिए।
- किसान के पास अपनी जमीन का वैध रिकॉर्ड होना आवश्यक है, चाहे भूमि का आकार छोटा ही क्यों न हो।
- परिवार में कोई सदस्य आयकरदाता या सरकारी कर्मचारी नहीं होना चाहिए, अन्यथा योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
- किसान का आधार कार्ड बैंक खाते से लिंक होना अनिवार्य है ताकि DBT प्रक्रिया सुचारू रूप से पूरी हो सके।
- e-KYC प्रक्रिया पूरी करना जरूरी है, अधूरी KYC होने पर किस्त रोकी जा सकती है।
- बैंक खाता सक्रिय और सही विवरण के साथ पंजीकृत होना चाहिए।
PM Kisan Yojana Beneficiary List कैसे चेक करे?
- यदि नाम सूची में दर्ज है तो अगली किस्त का लाभ मिलना तय है, अगर नाम नहीं दिखे तो दस्तावेज अपडेट करना है और e-KYC पूरा करना है।
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है और होमपेज पर उपलब्ध Beneficiary List विकल्प चुनना है।
- इसके बाद अपने राज्य, जिला, तहसील, ब्लॉक और गांव का चयन करना है ताकि सही सूची दिखाई दे।
- आवश्यक जानकारी भरने के बाद कैप्चा दर्ज करना है और रिपोर्ट देखने का विकल्प चुनना है।
- स्क्रीन पर गांववार सूची प्रदर्शित होगी, उसमें अपना नाम ध्यान से खोजना है।